पोखरी में जिला पंचायत की थालाबैड सीट हाॅट सीट बनन ज रही है:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में जिला-पंचायत थालाबैड सीट अनारक्षित होने के वजह से चुनाव लड़ने वालो की एक लंबी फेहरिस्त के कारण हाॅट सीट बनने जा रही है। यही कहा जा रहा है कि इस सीट राजनीतिक पार्टी अपना उम्मीदवार किसे बनाती है,वह समय तय करेगा,परन्तु चुनाव के लिए ताल ठोकने वालो की लगातार संख्या बढ़ते जा रही है। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मोहनखाल चोपता-तुंगनाथ सड़क संघर्ष समित के अध्यक्ष राकेश नेगी एवं रौता के निवर्तमान प्रधान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बीरेंद्र राणा ने भी दावेदारी के लिए ताल ठोक दी है। चर्चा है कि बीरेंद्र राणा को भाजपा अपना अधिकृत प्रत्यासी बना सकती है। हालांकि भाजपा के ही वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश नेगी ने पहले ही चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी जताई गई है। कई दिग्गज कांग्रेस कार्यकर्ता नाते भी चुनाव लड़ने का मन बना रहे। अधिकतर निर्दलीय जिला पंचायत की थालाबैड सीट पर जमीन तैयार करने लगे है। कुल मिलाकर विकास खंड पोखरी की तीन सीट रानौ अनारक्षित, सलना आरक्षित व थालाबैड अनारक्षित सीट है। इसमें सबसे अधिक घमासान थालाबैड सीट पर होने की संभावना बनते जा रही है।


.jpg)