पोखरी में जिला-पंचायत की तीनो सीटो पर ठोकी उम्मीदवारों ताल:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
चमोली जनपद के विकास खंड पोखरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही यहां विकास खंड पोखरी से जिला पंचायत की तीनो सीटो पर राष्ट्रीय पार्टियों के संभावित तथा निर्दलीय उम्मीदवार ने अपनी-अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोकना शुरू कर दिया है। बताते चले कि पोखरी विकास खंड में जिला पंचायत के लिए तीन वार्ड है, पहला बार्ड रानौ, दूसरी थालाबैड जो कि दोनो अनारक्षित है, और तीसरा वार्ड सलना है। यह वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है।
इन तीनो सीटो में थालाबैड़ सीट हाॅट सीट बनने की संभावनाए बन रही है, इस सीट पर ग्राम सिमखोली के सूरज सिंह खत्री(निर्दलीय) ग्राम बिरसण-सेरा (चैमाड़ा) के सत्येन्द्र सिंह नेगी निर्दलीय, व ग्राम थालाबैड़ के दिनेश सिंह नेगी भाजपा से संभावित उम्मीदवार ने दावेदारी की ताल ठोक दी है। वहीं रानौ सीट पर भाजपा के संभावित उम्मीदवार पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ता , लक्ष्मण सिंह खत्री ने ताल ठोकी है। वहीं सलना सीट पर अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होने पर अभी तक एक नाम कांग्रेस की संभावित उम्मीदवार श्रीमती सुनीता रडवाल का नाम सामने आया है। हालांकि राष्ट्रीय पार्टियां अपना उम्मीदवार किसे तय करते है, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवारो की उम्मीदवारी पक्की मानी जा रही है।





