सरमोला के ग्रामीण एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे है।

खबर शेयर करें:

सरमोला के ग्रामीण एक माह से पेयजल संकट से जूझ  रहे है।
गांव के लिए बनी तीन योजनाएं भी ग्रामोणो के हलक तर नही कर पा रही है:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली,

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में ग्राम पंचायत सरमोला के ग्रामीण गत एक माह से  पेयजल संकट से जूझ  रहे है, बताया गया है कि गांव के लिए तीन पेयजल योजनाएं बनी है, बाबजूद  इसके एक माह से पानी के बिना  ग्रामीणो के हलक सूख रहे है।  प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर है।  इस गंभीर  समस्या से निजात पाने के लिए एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन  दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया है  कि सरमोला गांव के लोगो की प्यास बुझाने के लिए  पेयजल पुनर्गठन पोखरी,सेमी-खसखाल और भरपूर तोक से तीन योजनाएं बनी है; तीनो योजनाओ  पर पानी नही चल रहा है ,और पानी के बिल  लगातार  आ रहे है और उपभोक्ता पैसा जमा कर रहे है। इस समस्या से उबरने के लिए ग्रामीणो ने एसडीएम पोखरी के कार्यालय में ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम सरमोला में गत एक माह से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है,और ग्रामीणो ने योजना से संबंधित फीटर i पेयजल संस्थान पोखरी तक के कई चक्कर लगा दिए है। 





परन्तु कोई हल नही निकला है। ग्रामीण लगातार नल के नीचे पानी भरने के लिए खाली  वर्तन लगा कर पानी का इंतजार कर रहे है ,लेकिन  एक माह से पानी नही आया रहा है। आजकल जून माह में  स्कूलो की  छुट्टियां पड़ी है, बच्चो के साथ  माता-पिता भी घर आये है, लेकिन गांव की हालात बिना पानी के नर्क बनी है।  गांव के लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वे  परिवार सहित घर आए है,  सोचा था  कि घर की शांत वादियों में  दिन व्यतीत हो जायेगे , ठंडे पानी से स्नान हो जायेगा 





परन्तु  गांव की हालत पानी के बिना सूनी पड़ी है। यहां तो पीने के लिए भी पानी नसीब नही हो रहा है । उन्होंने कहा कि सरकार रिवर्स पलायन  की बात कर रही है, लेकिन ऐसी स्थिति में कैसे रिवर्स पलायन होगा? ग्रामीणों ने क्षेत्र आ रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष से भी पानी की समस्या  रही ग्रामीणो को आश्वस्त किया कि वे पानी विभाग  के इंजिनियरो से बात करेगे। ज्ञापन देने में दिगम्बर सिंह चौहान,त्रिलोक सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह चौहान,रक्षा देवी,मंजू देवी,कुंवर देवी,भूपेन्द्र सिंह सहित कई अन्य लोगो के हस्ताक्षर है।

खबर शेयर करें: