देव सेना पति कार्तिक स्वामी,आठ दिवसीय बद्रीनाथ यात्रा पर:
कार्तिक स्वामी का प्रथम पड़ाव पोखरी में हुआ,द्वितीय पड़ाव संगूण के लिए प्रस्थान:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल
चमोली,
चमोली व रुद्रप्रयाग की सीमा पर कौंच पर्वत पर बिराजमान 362 गांवो के अराध्यदेव एवं लाखो भक्तो के आस्था के प्रतीक कार्तिक स्वामी बद्रीनाथ की यात्रा के लिए वुद्धबार कौंच पर्वत से भगवान कार्तिक स्वामी अपने प्रतीक चिह्न और देव के निशानों के साथ जयकारो के साथ बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना ,और कनकचौरी से रथयात्रा में बिराजमान होते हुए यात्रा के लिए प्रस्थान किया,छोटे-छोटे हिल स्टेशन मोहनखाल, थली,गुनियालाखाल होते हुए पोखरी विनायकधार में पहुंची यहां पर भक्तो ने कार्तिक स्वामी के जयकारो के साथ पुष्प वर्षा व अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया।
उसके बाद अनेक क्षेत्रो से गुजरते हुए कार्तिक स्वामी की रथ यात्रा सतूड कार्तिक स्वामी मंदिर में पहुची, यहां भक्तो ने भगवान कार्तिक का भव्य स्वागत किया।यहां रात्रि प्रवास होना था, लेकिन पोखरी-बाजार के व्यापारी जितेंद्र नेगी के आग्रह पर वहां से लौटकर रथयात्रा ने पोखरी में उनके निवास पर रात्रि प्रवास किया। रात्रि को भगवान कार्तिक की पूजा अर्चना के साथ स्थानीय लोगो ने भजन कीर्तन व भगवान कार्तिक के जयकारो से वातावरण को भक्तिमय बनाया।
गुरुवार द्वितीय दिवस को सुबह पंडित वासुदेव प्रसाद थपलियाल व सुधीर नौटियाल ने पंच पूजा के पश्चात भक्तो ने भगवान कार्तिक स्वामी को अर्घ्य लगाया और आरती के पश्चात आशीर्वाद मांगा। उसके बाद भगवान कार्तिक स्वामी ने भक्तो को अपना आशीर्वाद देकर ,रथयात्रा अगले पड़ाव ग्राम संगूड के लिए प्रस्थान कर गयी। कार्तिक स्वामी रथयात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी,सचिव बलराम सिंह नेगी, सह प्रबंधक रमेश नेगी,उपाध्यक्ष उत्तमराज सिंह नेगी, अर्जुन सिंह नेगी,भरत सिंह नेगी,ऊषा देवि,पुष्पा देवी,सुरजी देवी,दिनेश सिंह नेगी,रेखा देवी यशपाल सिंह रावत, बृजमोहन सिंह नेगी सहित क्षेत्र के कई अन्य लोग भी रथयात्रा में सम्मलित है।

