राबाइका पोखरी के समर कैम्प में सिखाये छात्राओ को पारंपरिक व्यंजन बनाने की कला:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के विकास खंड मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में समर कैम्प चल रहा है, इसमें छात्राओ को रोंग्पा,तेलगू,कन्नड़,राजस्थानी,अंग्रेजी भाषा में जहां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दिलवाई जा रही है, वहीं पारंपरिक बाध्य यंत्र ढोल और दमाऊ के सुर-ताल भी सिखाया जा रहे है। इसके अलावा विभिन्न भाषाओं में संगीत के स्वरों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
समर कैम्प के चौथे दिन विद्यालय में प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी रावत व विद्यालय की प्रवक्ता रेखा पटवाल ने छात्राओ के बीच बैठकर पारंपरिक व्यंजन बनाने की कला छात्राओ को बताते हुए प्रधानाचार्या रावत ने घी मिलाकर नमकीन चाय बनवाई गयी, बता दे कि उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में निवास व अपना व्यवसाय करने वाले जनजाति के भाटिया लोगों की पहली पसंद की इस प्रकार की चाय का सेवन कर कड़ाके की ठंड से मुकाबला कर अपने को सुरक्षित व रोग मुक्त बनाते हुए स्वस्थ जीवन व्यतीत करते है।
कैम्प में छात्राओ को आटा न्यूडल्स और आलू के गुटखे बनवाकर सबको परोसे गये। जहां इन दिनो विद्यालयों में छु
ट्टियां पड़ने पर कुछ अध्यापक अवकाश का आंनद ले रहे है, तो वहीं कुछ अध्यापक/अध्यापिकाएं समर कैम्प में भारतीय भाषा का ज्ञानार्जन छात्र-छात्राओ को देते आ रहे है। इन कैम्प के माध्यम से छात्र-छात्राएं न केवल नई भाषा सीख रहे है,बल्कि संस्कृति विविधता को भी आत्मसात कर रहे है।



