05जून को पोखरी-देवस्थान में योग शिविर का आयोजन:

खबर शेयर करें:

05जून को पोखरी-देवस्थान में योग शिविर का आयोजन:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली,

जनपद चमोली के विकास खंड  पोखरी पोखरी में  आयुष विभाग की ओर से आगामी 05 जून को विकास खंड पोखरी मुख्यालय पर  योग शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  यह जानकारी देते हुए आयुष विभाग आली के डाक्टर जयदीप आर्य ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से  05 जून  को पोखरी में योग शिविर आयोजित होना है।  

 उन्होने कहा मौसम की स्थिति को देखते हुए  योग शिविर  ग्राम देवस्थान के बारातघर में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि योग  का उद्देश्य प्राचीन प्रथावो को आधुनिक जीवन शैली के साथ मिलाकर योग का शाश्वत ज्ञान को हर घर तक पहुंचाना है। इसलिए योग का कार्यक्रम  आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन का आह्वान किया है कि निर्धारित तिथि  को समय दस बजे पूर्वाह्न निर्धारित स्थान पर अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में प्रतिभाग अवश्य करे।

खबर शेयर करें: