छात्राओ को ऑपरेशन सिंदूर व भोटिया जनजाति पर आधारित डाक्यूमेंट्री दिखाई:

खबर शेयर करें:

छात्राओ को ऑपरेशन सिंदूर व भोटिया जनजाति

पर आधारित डाक्यूमेंट्री दिखाई:

छात्राओ को ऑपरेशन सिंदूर व भोटिया जनजाति पर आधारित डाक्यूमेंट्री दिखाई:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली,

जनपद चमोली के जीजीआईसी पोखरी में भारतीय भाषा समर कैम्प के पांचवे दिन छात्राओ को आपरेशन सिंदूर,  पर भारतीय सेना का साहस और शौर्य प्रदर्शन  पाकिस्तान के आतंकवादियों के ठिकानो को ध्वस्त कर पाकिस्तान के लडाकू उपकरणों को नष्ट कर उनकी सेना को खदेड़ने में सफलता  हासिल की गयी है।



 इसके  बाद पूरे देश ने सेना के सम्मान में शौर्य सम्मान  रैलियां निकाली । इस पर आधारित डाक्यूमेंट्री का प्रसारण करते हुए भोटिया  जनजाति पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गयी। 


जिसमें हिम क्षेत्रो में रहन- सहन व भेसभूषा , कठिन जीवन व दिन चर्या  पर आधारित कार्यक्रम दिखाया गया। साथ ही कार्यक्रम में देश- भक्ति गीत की प्रस्तुतियां संस्कृत भाषा में  लयबद्ध ढंग से प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी विजय लक्ष्मी रावत व कार्यक्रम समन्वयक रेखा पटवाल-राणा सहित छात्राएं सम्मलित रही।

खबर शेयर करें: