रोंग्पा भाषा के साथ-साथ तेलुगू,कन्नड़ व राजस्थानी भाषा सीखेगी छात्राएं:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में
भारतीय भाषा समर कैम्प में छात्राओ को रोंग्पा भाषा के साथ-साथ तेलुगू,कन्नड़, राजस्थानी सहित अनेक भाषायें सिखाई जा रही है। राबाइका पोखरी में समर कैम्प के तृतीय दिवस को विभिन्न राज्यों की भाषाओ में वंदन व अनेक लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।
अनेक भाषाओ की तालिम छात्राओ को कालेज की प्रवक्ता रेखा पटवाल-राणा देती आ रही है। तेलुगू गीत भाषालनि,वैरियानी, राष्ट्र मोक्टिंग तथा कन्नड़ देश भक्ति गीत भारतम् ,नम्मद, अन्दु-इन्दु एक्टिंग की प्रस्तुतियां दी गयी।तथा राजस्थानी लोक गीत ओ कुण बीजे-बाजरो ए कण बीजे गोठ,मेवा मिस्री सहित विभिन्न राज्य के गीतो की प्रस्तुतियां दी गयी। प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी रावत ने पौणा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गयी। कक्षा 10वीं की छात्रा साधना ल स्वाति ने रोंग्पा बोली भाषा और संस्कृति से संबंधित चित्र कला तैयार की। अंत में छात्राओ ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य करते हुए कार्यक्रम को मनोरंजक किया गया। कार्यक्रम मे मौजूद छात्राओ के अभिभावक भी मौजूद रहे तथा खीम सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओ को प्रोत्साहित किया।


