मृतक उपनलकर्मी की पत्नी ने लगया हत्या का आरोप, थाने मे दी तहरीर:

खबर शेयर करें:

मृतक उपनलकर्मी की पत्नी ने लगया हत्या का आरोप, थाने मे दी तहरीर:
पुष्कर 





चमोली,

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के हापला में तैनात उपनलकर्मी की मौत का मामला नया मोड़ लेने लगा है। उद्यान विभाग  हापला- पोखरी में  तैनात उपनलकर्मी  जसवंत सिंह कंडारी  की संदिग्ध मौत पर  उनकी  पत्नी  उर्मिला देवी  ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना पोखरी में एक तहरी दी है, तहरीर मे उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि दिनांक 26-05-2025 को पुलिस ने उन्हे सूचना दी गयी कि उनका पति जसवंत सिंह कंडारी हापला के समीप मृतक हालत में पड़ा है, उत्तरौ गांव के कुछ लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो, उन्हे प्रतीत हुआ कि जसवंत सिंह की आकस्मिक मौत नही हुई है। उनकी ह्त्या की गयी है। उन्होने थानाध्यक्ष पोखरी को तहरीर देकर हत्यारों को पकड़कर सजा दिलाने कि मांग की है। इस अवसर पर उनके साथ ग्राम उत्तरो से प्रशासक रंजनादेवी,कनिष्ठ प्रमुख जयपाल सिंह बिष्ट, रवींद्र बिष्ट, सरपंच शाति लाल अजय कंडारी सामिल थे। वहीं थानाध्यक्ष मनोज सिरोला ने मृतक जसवंत सिंह कंडारी की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का भरोषा दिलाया।

खबर शेयर करें: