समर कैम्प में छात्राओ को द्वितीय दिवस में रोंग्पा,अंगेजी ,गढवाली भाषा बोलचाल के साथ ढोल-दमाऊ की थाप पर सुर-ताल सिखाया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के विकास खंड मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में भारतीय भाषा समर प्रशिक्षण कैम्प के द्वितीय दिवस को रौंग्पा भाषा में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से प्रारंभ किया गया।समर कैम्प में कक्षा 06से कक्षा 12 वीं तक की 12 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
अनुश्रवण करने आये डाइट गौचर के मृणाल जोशी ने प्रथम दिवस में दी गयी भाषा बोली की जानकारी छात्राओ से प्राप्त कर कार्यानुभव से रू-बरू हुए। उन्होने ने छात्राओ को आनंदम की संपूर्ण जानकारी पावरपाॅइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।तथा छात्राओ में एक नया जोश का आयाम तैयार किया गया।
नोडल अधिकारी विजय लक्ष्मी रावत ने रोंग्पा भाषा बोली तथा संस्कृति संबंधी गतिविधियां कराई गयी।तथा अस्पताल में रोल प्ले के माध्यम से डाक्टर से रोंग्पा में वार्ता करने का तजुर्बा बताया।



