सड़क निर्माण की सहमति को लेकर प्रशासन, लोनिवि व ग्रामीणो की बैठक बे नतीजा रही :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में उडामांडा-खोलाई-सतभैयाकोट -भुतेर -मोलफाटा के लिए दो किमी 0 सड़क गत एक वर्ष से अधिक समय से स्वीकृत है,
खोलाई के ग्रामीण सतभैया कोट और खोलाई के बीच से सड़क ले जाने पर अड़े है तो, सतभैयाकोट के ग्रामीण अन्य ग्रामीणो के साथ मिलकर अपने गाँव से सड़क को आगे बढाना चाहते है। इसीबात को लेकर आपसी खींच तान में सड़क का मामला अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है, सड़क के समाधान के लिए सोमवार को पोखरी में एसडीएम अबरार अहमद की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के इंजिनियर व ग्रामीणों की बैठक हुई, बैठक में काफी गहमा गहमी रही ,जिससे कोई सहमति नही बनी है। खोलाई के ग्रामीणो का कहना है कि यदि सड़क सतभैयाकोट और खोलाई के बीच से सड़क का निर्माण नही होता है तो खोलाई को भारी खतरा होगा, और खोलाई गाँव के बीस परिवारो को गांव छोड़ने को मजबूर होना पड़ेगा। बताते चले कि उडामाण्डा-भुतेरधार- मोलफाटा नाम से दो किमी0 सडक स्वीकृत है, इसमें सतभैयाकोट व खोलाई गाँव भी जुड़ने है, हालांकि लोनिवि इस सड़क से जोड़ने के बजाय
खोलाई के ग्रामीणो को लिंक मार्ग से जोड़ने की बात कर रहे जिसे वे स्वीकार नही कर रहे है,इसी प्रकार के विवाद को लेकर बैठक बेनतीजा रही
खोलाई के ग्रामीण ने कहा कि यदि उन्हे दो किमी0 स्वीकृत सड़क से नही जोड़ा गया तो, वे मामले को कोर्ट में ले जायेगे। बैठक में दिलबर सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत, राजेन्द्र रावत,प्रेमसिंह रावत, रणधीर सिंह रावत, पूरणसिंह नेगी, यशवंत सिंह चौधरी,त्रिलोक सिंह, यशोदा देवी,गंभीर लाल सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।
सड़क का तकनीकी मामला है, लोक निर्माण विभाग पोखरी के इंजिनियरो को तकनीकी आधार पर सड़क का मामला निपटाने को कहा गया है। अबरार अहमद एसडीएम पोखरी।
उडामांडा-भुतेरधार- मोलफाटा केवल दो किमी0सड़क स्वीकृत है, खोलाई तोक जुड़ने में मोलफाटा तक सड़क नही पहुंच पायेगी, इस लिए खोलाई तोक को लिंक सड़क से जोड़ने का सुझाव दिया गया है।
अधिशासी अभियंता राजकुमार लोनिवि पोखरी।

.jpg)