कार्तिक स्वामी मंदिर में तमिलनाडू के शिवाचार्यो ने किया 108बालमपुरी शंख पूजा व हवन:

खबर शेयर करें:


कार्तिक स्वामी मंदिर में तमिलनाडू के शिवाचार्यो ने किया: 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





चमोली,

जनपद चमोली व रुद्रप्रयाग की सीमा  कनकचौरी की चोटी  क्रौंच पर्वत पर बिराजमान कार्तिक स्वामी मंदिर में 108बालमपुरी शंखों की पूजा और भव्य हवन किया किया गया। इस अवसर पर सैकडो की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। 


  रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम से कार्तिक स्वामी मंदिर में एक बार फिर भक्ति - भावना,श्रद्धा ,विश्वास और वैदिक परंपराओं के साथ  आस्था का केन्द्र बन गया है। यही नहीं इस कार्यक्रम से दक्षिण भारत व उत्तर भारत के धार्मिक स्थलो का आपस में समन्वय स्थापित भी होगा।इसी भावना से मंदिर परिसर में  तमिलनाडू के प्रतिष्ठित मठो के शिवाचार्यो ने 108 बालमपुरी शंखों की पूजा और हवन का भव्य  कार्यक्रम  गत तीन वर्षो से लगातार प्रतिवर्ष  यह आयोजन  किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन और मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होता आ रहा है। जो इसबार भी सफल समापन हुआ। 

कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम नेगी ने कहा कार्तिक स्वामी मंदिर में तमिलनाडु के प्रतिष्ठित मन्दिरों के शिवाचार्य गणों द्वारा 108 बालमपुरी शंखों की भव्य पूजा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कार्तिक स्वामी को पांचवें धाम के रूप में मान्यता मिले।

वहीं केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल ने कहा सरकार के द्वारा जो कार्तिक स्वामी मंदिर में इस प्रकार का आयोजन  करवाने के लिए उन्होने  पर्यटन मंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा धीरे धीरे कार्तिक स्वामी मंदिर में  संसाधनों को जोड़ा का प्रयास जारी हैं।


इस अवसर पर पर्यटन सचिव, उपजिलाधिकारी मंदिर समिति से बलराम सिंह, रमेश नेगी उत्तम सिंह, पूर्ण सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

खबर शेयर करें: