रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ:

खबर शेयर करें:

रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल 




चमोली,

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में टैगोर इंटरमीडिएट कालेज विनायकधार-पोखरी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ शुरू हुआ। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल व साथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, इस अवसर पर छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गयी। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने  विद्यालय के परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए सभी शिक्षको व छात्र-छात्राओ धन्यवाद किया। उन्होने विद्यालय में टाइल्स लगाये व दो शौचालय  का निर्माण करवाने की घोषणा की।



कार्यक्रम में छात्रो ने आपदा प्रबंधन एवं मोबाइल के दुरुपयोग पर शानदार नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा  छात्र-छात्राओ ने लोक गीत  व लोक नृत्य, हास्य नाटिका सहित आछरी नृत्य व नंदा राज जात की झांकी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहा, कलाकारो की इन शानदार प्रस्तुतियों  पर मौजूद अभिभावक व दर्शको ने पुरस्कार की झाड़ियां लगा दी। 



इस अवसर पर डा, मातवर रावत, बीरेंद्र पाल भंडारी,भरत सिंह रावत, दिनेश प्रसाद,नगर सभासद गिरीश किमोठी,रोशन सिंह पंवार, रामेश्वर प्रसाद चमोला,संतोष भंडारी, सहित विद्यालय के प्रबंधक अजय जोशी,प्रधानाचार्य जयकृत सिंह रावत, रचना असवाल, पंकज पुरोहित, विजय कुमार, सतीश नेगी तथा छात्र-छात्राओ सहित उनके अभिभावक मौजूद  रहे। कार्यक्रम का संचालन  हर्षबल्लभ थपलियाल ने किया।

खबर शेयर करें: