*लकड़ियों के अभाव में, कागज के गत्ते जलाकर अलाव तैयार कर रहे है*

खबर शेयर करें:

*लकड़ियों के अभाव में, कागज के गत्ते जलाकर अलाव तैयार कर रहे है*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:

पोखरी:

नगर पंचायत पोखरी  अलाव जलाने के लिए लकड़ियां लेने के लिए वन निगम के लकड़ी डिपो के चक्कर काट रहे है। परन्तु लकड़ी उपलब्ध  न होने से अलाव की व्यवस्था नही हो पा रही है। नगर पंचायत अब चमोली के लकड़ी डिपो से संपर्क  करेगे।जबकि वन निगम की यहां मोहनखाल के ताली-कंसारी व चोपड़ा-नखोलियाना-पोखरी सड़क निर्माण के लिए काटे गये पेड़ो की लकड़ी जंगलो में पड़ी है। वन निगम द्वारा अपने डिपो तक नहीं पहुंचाये जाने से लकड़ी डिपो बिना लकड़ी के पड़े है।  शीत लहर और कड़ाके  की ठंड से ठिठुर रहे लोगो को आखिर कागज के गत्ते जलाकर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। इसी से राहगीर व फड-फेरी मजदूर तथा दुकानदार अलाव सेक रहे है।  नगर पंचायत को अलाव जलाने की व्यवस्था करनी चाहिए।  बताया जा रहा है कि अलाव के सहारे आवारा घूम रहे मवेशी भी  रात काटते है।  व्यापारी पीयूष वैष्णव,धर्मेन्द्र चौधरी,सामाजिक कार्यकर्ता राघवानन्द डंगवाल ने कहा कि नगर पंचायत को अलाव की व्यवस्था के लिए पहले से लकड़ियों की व्यवस्था करनी चाहिए थी। ऐसा न करने से लोगो को  कागज के गत्ते जलाकर अलाव की व्यवस्था करनी पड़ रही है। वहीं नगर पंचायत की ईओ बीना नेगी से संपर्क करने पर बताया गया कि उन्होने अलाव जलाने के लिए लकड़ियों के लिए विभागीय गाड़ी लकड़ी डिपो गौचर व कर्णप्रयाग भेजी परन्तु वहां लकड़ियां उपलब्ध नहीं है, अब वे चमोली डिपो से संपर्क करेगी।

खबर शेयर करें: