*15 दिसंबर से पोखरी मेला,तैयारियां पूरी*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी:
हिमवंत कविचन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग,पर्यटन,किसान विकास सात दिवसीय मेला 15 दिसंबर रविवार से आयोजित हो रहा है। जिसके लिए जोरदार तैयारियां चल रही है। नगर पंचायत के सौजन्य से आयोजित होने वाले मेले में इसबार नगर पंचायत काफी सुस्त दिख रही है, बताया जा रहा है कि धन के अभाव व पुरानी देनदारी के चलते ज्यादा सक्रिय नही है। लेकिन मेले आयोजन को लेकर बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष रविवार नेगी, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा, एडवोकेट श्रवण सती, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल आदि लोग नगर पंचायत से सहयोग लेने में लगे है। तथा मेले को भव्य रूप देने की तैयारी पर लगे है। मेला आयोजन को लेकर यहां गोल मार्केट में मंच सज गया है, व्यवस्था में राजस्व प्रशासन व पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग देखा जा रहा है।वहीं मिनीस्टेडिएम में सरकारी एवं गैर सरकारी स्टाल भी लग रहे है, बाहरी व्यापारियों का मेले में पहुंचना शुरू हो गया है। हालांकि पोखरी जैसे क्षेत्र में बड़े ठंड के प्रकोप को देखते हुए आगामी वर्ष में अक्टूबर माह में ही मेला करने पर बल दिया जा रहा है। गौरतलब है कि पोखरी में इस प्रकार का बड़ा मेला 2005 में तत्कालीन चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र भंडारी ने इस मेले की नींव रखी थी। जो कि करोनाकाल को छोड़कर अठ्ठारहवा मेला निरंतर संचालित हो रहा है। इसबार मेले के शुभारंभ अवसर पर बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला की अध्यक्ष ता में मुख्य अतिथि गणेश गोदियाल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश नेगी चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन करेगे। इस अवसर पर स्थानीय शिक्षक संस्थाएं,स्थानीय कलाकार, महिला मंगल दल, संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक टीम एवं बड़े कलाकारों की टीम मेले में सिरकत करेगी।

