नेटबाल में अंशुल असवाल ने सिल्वर मैडल किया।
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी:
38 वें राष्ट्रीय खेलो में उत्तराखंड जिला-चमोली की बेटी ने नेटबाल में शामिल हुई,और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सिल्वर मैडल से नवाजा गया। बिजेता अंशुल असवाल के देहरादून से अपने निवास दिल्ली में पहुंचने पर स्वजनो व मुहल्ले के निवासियों ने डोल नगाढो के साथ जोड़दार स्वागत किया। बताते चले कि अंशुल असवाल जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के ग्राम गनियाला,ग्राम पंचायत हरिशंकर के साधारण परिवार की बेटी है।इसके पिता मनोज असवाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है,माता गृहिणी, उसका एक छोटा भाई है,सभी परिवार सहित दिल्ली में ही रहते है। अंशुल असवाल के नेशनल खेल से देहरादून से अपने निवास दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया, बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला,भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा,प्रधान संगठन के ब्लांक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा,प्रधान/प्रशासक देवेन्द्र लाल, एडवोकेट देवेन्द्र बर्त्वाल, जीतसिंह रौथाण, एवं समस्त ग्रामीणो न कहा कि चमोली,विकास खंड पोखरी व ग्राम गनियाला, पंचायत हरिशंकर की बेटी अंशुल ने 38वें नेशनल खेलो प्रतिभाग कर कर नेटबाल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गांव से लेकर विकास खंड व जनपद चमोली का नाम रोशन करने पर खुशी व्यक्त करते हुए अंशुल को बधाई दी है।
