उद्यमिता कार्यशाला में छात्र - छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारियां:

खबर शेयर करें:

 उद्यमिता कार्यशाला में छात्र - छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारियां:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:

 पोखरी: 

राजकीय महाविद्यालय नागनाथ -पोखरी एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में चल रही उद्यमिता कार्यशाला में बुधवार को छात्र- छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन तथा उद्यम हेतु सरकार की योजनाओं की जानकारी दी । प्रमुख वक्ता भारतीय स्टेट बैंक पोखरी शाखा के प्रबंधक एसएस  सोलंकी द्वारा उद्यम/ स्टार्टअप को बढ़ावा देने तथा नए उद्यम शुरू करने हेतु राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष निवेश के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।  अपने व्याख्यान में  सोलंकी जी ने कहा कि किसी भी उद्यम को शुरू करने में सबसे बड़ी बाधा होती है फंड की कमी। जबकि सरकार द्वारा ऐसी कई योजनाएं जैसे मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, उद्यम विकास योजना इत्यादि सरकार द्वारा चलाई जा रही है।  युवाओं को इन योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी नहीं होने से उनको परेशान होना पड़ता है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पोखरी मार्केट की सफल महिला उद्यमी व ब्यूटी पार्लर सुनीता भंडारी  ने प्रमुखता से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संभावित उद्यमों पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम समन्वयक डॉ अभय श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय उद्यमिता इकाई के सदस्यों डॉ कंचन सहगल, डॉ आरती रावत, डॉ अनिल कुमार , डॉ रेनू सनवाल, डॉ किरन चौहान एवं श्री विक्रम कंडारी मौजूद रहे। वही महाविद्यालय की ओर से वक्ताओ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

खबर शेयर करें: