*पोखरी-कर्णप्रयाग लाईफ लाइन की दो साल से दुर्दशा*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
पोखरी-नागनाथ की लाइफ लाइन ,पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क जो जनपद चमोली को जोड़ने के साथ-साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून इस बीच कई महत्वपूर्ण स्थानो को जोड़ता है, हाल में हुई भारी बारिश के कारण पोखरी से पोखरी-कर्णप्रयाग मार्ग 14वें किमी0 पनाईधार के पास चट्टान टूटने से बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आने से एक सप्ताह से बंद चल रही है, आने -जाने वाले लोगो को यहां पर ट्रांस्मेंट कर आवागमन करना पड़ रहा है।
सबसे बड़ी परेशानी गंभीर रोगियों को कर्णप्रयाग ले जाने की हो रही है। इस सड़क की दुर्दशा गत दो वर्षो से बनी है। बताते चले कि लोनिवि निर्माण खंड पोखरी के अधिनस्थ पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क का चौड़ीकरण व डामरीकरण हो रहा है, 17 करोड़ की लागत से होने वाला चौड़ीकरण व डामरीकरण का काम आरजीबी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया,बांड के अनुसार अठ्ठारह माह में काम पूरा होना था। दो साल बीत गये परंतु न तो काम पूरा हुआ और नही लोनिवि ने कंस्ट्रक्शन कंपनी हाल में काम भी नही कर रहा है। पनाईधार के पास चट्टान से सड़क पर आये बोल्डर कंपनी का तो पता नही लेकिन लोक निर्माण विभाग भी एक सप्ताह से नही हटा पाया है। जिससे लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है।वहीं पोखरी-हरिशंकर-रौता दर्जनभर गांवो के लोगो का आने -जाने की सड़क पोखरी से किमी0 -06 में चट्टान टूटने व भूस्खलन के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूर्ण रूप से ध्वस्त होने तथा कुछ आगे सड़क पर भारी मलवा आने से यातायात दस दिन से बंद चल रहा है,हालांकि विभाग ने सड़क खोलने के लिए डोजर लगा दिया है।अगर मौसम ठीक रहा तो एक सप्ताह में सड़क खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।लोनिवि पोखरी के सहायक अभियंता केके सिंह ने बताया कि पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क दो एक दिन में खुल जायेगी।


.jpg)