*पुलिस ने जनपद मऊ उत्तरप्रदेश से विगत 05 माह से लापता वृद्ध महिला को परिवार से मिलवाया।*

खबर शेयर करें:

 *पुलिस ने जनपद मऊ उत्तरप्रदेश से विगत 05 माह से लापता वृद्ध महिला को परिवार से मिलवाया।*

 पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली-उत्तराखंड)

  थाना पोखरी  को  सूचना मिली कि कनकचौरी बाजार में एक महिला अकेले घूम रही है, जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही हैं, और मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही हैं। उक्त सूचना पर थाना पोखरी पुलिस द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस कर्मियों को रवाना किया, और वृद्ध महिला जो मानसिक रूप से काफी कमजोर थी, व अपना नाम पता सही नहीं बता पाने के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त महिला को थाना लेकर आये, न केवल थाना ही लेकर आए, बल्कि उसके परिवार की जानकारी करने के लिए रात दिन एक कर दिया। पोखरी पुलिस की मेहनत रंग लाई, और जिला  मऊ से 05 महीनो से लापता चल रही महिला को उनके पुत्र भुवाल राजबर पुत्र श्री बीर बहादुर राजबर निवासी ग्राम गरथोली जिला मऊ उत्तर प्रदेश को सुपुर्द किया। जिससे न केवल महिला को राहत मिली, बल्कि उसके प्रियजनों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। महिला के स्वजनो ने उत्तराखंड के चमोली- पोखरी  द्वारा मित्र पुलिस की भूमिका निभाने पर दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

खबर शेयर करें: