*राज्य सभा सांसद भट्ट के आश्वासन पर सड़क आन्दोलन स्थगित*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने शनिवार को मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग को लेकर आन्दोलनकारियों के धरनास्थल मोहनखाल में पहुंचे, और सड़क का समर्थन करते हुए कहा कि 1972 में मोहनखाल से कानातोली तक 12किमी0 सड़क का निर्माण हुआ है। इसका विस्तारीकरण होना आवश्यक है, इस संबंध में भट्ट ने मुख्य वन संरक्षक से दूरभाष पर वार्ता की है,कहा कि मुख्य वन संरक्षक ने भी सड़क विस्तारीकरण के लिए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है,। राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट के आश्वासन पर 13अक्टूवर से मोहनखाल चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक धरना स्थगित हो गया है।
चलाया जा रहा क्रमिक धरना स्थगित हो गया है। इस अवसर पर आन्दोलनकारी राकेश नेगी, आनन्द सिंह राणा,थर्मेन्द्र बिष्ट, शंकर सिंह नेगी, दिवाकर दत्त थपलियाल,प्रदीप चौहान, महादेव भट्ट, अमर सिंह रावत, सहित पार्टी कार्यकर्ता मयंक पंत, ललित मिश्रा,रमेश चौधरी, दिनेश चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

