*बारिश का कहर क्षेत्र में तीन सड़के बंद, जन-जीवन अस्त-व्यस्त*
*मिनीस्टेडिएम का वर्षात का पानी, बाजार व गांव में पहुंच रहा है*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
लगातार हो रही बारिश के कहर से क्षेत्र की सड़के अवरुद्ध हो रही है। जिसके कारण यातायात अवरुद्ध हो रहा है। अव्यवस्थाओ का आलम यह है कि नगर मुख्यालय पर ऊपर चोटी पर मिनीस्टेडिएम से बर्षाती पानी की निकासी की व्यवस्था न होने सड़को के किनारे बनी पानी निकासी की नाली के बजाय सड़क के दूसरे किनारे सड़को से बहता हुआ पानी सीधे नीच पोखरी की आवादी में पहुंच कर बाजार से नोचे मुल गांव को खतरा पहुंचा रहा है।
भारी बारिश से सडके जगह -जगह अवरुद्ध हो गयी है। पोखरी-कर्णप्रयाग 14 किमी0 पर पनाईधार में चट्टान टूटने से सड़क दो दिन से बंद चल रही है। वही गत रात्रि को भारी बारिश से पोखरी-हापला गोपेश्वर आठ स्थानो पर सड़क पर भदूडा के समीप मलवे के साथ पेड़ आने, चट्टान टूटने व पानी के नालो से मलवा व पत्थर सड़क पर आने से त्रिशूला-देवखाल के बीच सड़क अवरुद्ध होने से कुछ लोग गोपेश्वर के लिए पैदल जा रहे है, आगे गाड़ी मिलेगी, या नही भगवान भरोसे है।
पोखरी -चांदनीखाल के बीच नारी गधेरे में भारी मलवा आने से लोनिवि ने छोटी गाड़ियों के लिए सड़क खोल दी है, बड़ी गाड़ियों के लि ए बंद है।पोखरी-हरिशंकर किमी0 -06 पर गत एक सप्ताह से चट्टान टूटने व मलवा आने से करीबन 15 मी0 सड़क का नामो निशान मिट गया है। पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क पर गत एक सप्ताह भर से देवस्थान के पास उपर से चट्टान टूटने से सड़क पर आया मलवा लोनिवि ने सड़क खोलने के लिए लगाई गयी जेसीबी से सड़क से बाहर किया गया मलवा भारी बारिश से सेंतवाल गांव के ग्रामीण के खेतो में पहुँच कर फसल को नुकसान पहुंच गया है। गीतादेवी ने कहा कि सबसे अधिक नुकसान उनके खेतो का हुआ है। वहीं लोक निर्माण विभाग के इंजिनियर केके सिंह ने बताया कि वे पोखरी- गोपेश्वर व पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क खोलने में जुटे है। शीघ्र बंद पड़ी सडके यातायात के लिए खोल दी जेयेगी।


.jpg)
