*स्थानांतरण पर राउनि एमएस बिष्ट को दी बिदाई*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
राजस्व विभाग जैसे महकमें में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) सिमलासू व थालाबैड में तैनात मोहन सिंह बिष्ट को रस्थानांतरण पर जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने नन्दप्रयाग स्थानांतरण पर बाध्य यंत्र एवं फूल मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी। वक्ताओ ने कहा कि एम एस बिष्ट जैसे राजस्व उपनिरीक्षक जानकर, ईमानदार, समझदार एवं हर कि व्यक्ति का दाखिल खारिज चलाना,स्थाई निवास, चरित्र प्रमाण पत्र, आय, जाति,EWS आदि कोई भी काम जमीन मौका मोहिना सभी कार्यो में त्वरित गति से ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ काम करना व न्याय करना उनके अपने जीवन का प्रथम लक्ष्य रहा है। इसके अलावा मिलनसार शांत स्वभाव के धनी व्यक्ति का जनहित व ईमानदारी से काम करने पर रौता के ग्राम प्रधान वीरेंद्र राणा,ताली-कंसारी के प्रधान रवींद्र नेगी,हरिशंकर के प्रधान देवेन्द्र लाल, भाजपा नेता अमर सिंह रावत, सत्येन्द्र बुटोला,रमेश लाल,राजेंद्र असवाल, मोहन लाल, रघुवीर सिंह चौधरी, भरत सिंह चौधरी, दिनेश चन्द्र डा0 तारादत्त पुरोहित, फतेराम सती, सत्येन्द्र रावत, विजय सैलानी सहित तमाम लोगो के अलावा स्टाफ के लोगो सहित विदाई दी गयी।

