मेले विकास एवं संस्कृति की कुंजी है। वन मंत्री सुबोध उनियाल

खबर शेयर करें:

 मेले  विकास  एवं संस्कृति की कुंजी है। वन मंत्री सुबोध उनियाल:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:









चमोली:

जनपद चमोली के नगर पंचायत पोखरी द्वारा आयोजित 19 वें  हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी पर्यटन किसान विकास मेले का उद्घाटन करते हुए उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री सुबोध उनियाल   ने फीता काटकर किया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि मेले विकास  व संस्कृति  की कुंजी है। और सांस्कृतिक विरासत को जिंदा रखती है। उन्होने  मेले के जनक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी के अनुरोध  पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग का विस्तार कर हेड क्वार्टर नागनाथ में बनाने व विश्रागृह के  निर्माण करने की  मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।  तथा आम जनता से जनहित में   अपना नेता  राजेन्द्र भंडारी की ओर  इशारा करते हुए विकास कार्यो को लडने के लिए उन्हे मजबूत करने की अपील की है।इससे  पहले  दीप प्रज्वलित कर  चन्द्र कुंवर बर्त्वाल की पचित्र पर पुष्प अर्पित किए।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने  कहा कि मेले जहा पौराणिक और धार्मिक संस्कृति और  परंपराओं को जिदा रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं वही आपसी मेल जोल और मिलन का माध्यम बनते हैं ।  मेलों के आयोजन से जहां स्थानीय संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है वहीं बाहरी राज्यों  के क्षेत्रो की संस्कृति और परम्पराओं को ग्रहण करने का मौका मिलता है साथ ही विकास को गति मिलती है ।मेले के जनक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भण्डारी ने कहा कि नागनाथ पोखरी का यह मेला अब अपने 19 वें  बंसत में पंहुच कर अपनी प्रौड अवस्था में पहुंच गया है ।इस मेले के माध्यम  से  स्थानीय लोगों को  बाहर से आने वाले कलाकारों द्बारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रूबरू होने का मौका मिलता है वहीं स्थानीय कलाकारों विद्यालय छात्र-छात्राओं को मंच मिलने से अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है साथी ही उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।  भण्डारी ने वन मंत्री से नागनाथ रेंज का आकार बढ़ाकर प्रभागीय वनाधिकारी रेंज बढ़ाने और वन विभाग के गेस्ट हाउस का पुनर्निर्माण करने की मांग की है जिस पर वन मंत्री  ने दोनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है । मेला  अध्यक्ष नगर  पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा कि यह मेला किसी  व्यक्ति विशेष और पार्टी विशेष का नहीं है सबका है उन्होंने सबसे मेले में प्रतिभाग करने का आहान किया है।  इस सात दिवसीय मेले में दिन को  विधालयी छात्र छात्राओं , महिला मंगल दलों और स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और खेल गतिविधियां आयोजित होगी तो रात्रि कार्यक्रम बड़े कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जायेगे। इससे पूर्व बालिका इंटर कालेज पोखरी, राजकीय इंटर कालेज नागनाथ टैगोर इंटरमीडिएट कालेज ,आदर्श विधा मंदिर इंटर कालेज गुनियाला पोखरी,शिशु मंदिर ,सरस्वती विद्या मंदिर सहित तमाम सरकारी गैर सरकारी विधालयो के छात्र छात्राओं ने विनायकधार से मेला मंच गोल मार्केट  तक प्रभात फेरी निकाली  साथ ही बालिका इंटर कालेज पोखरी की छात्राओं ने मुख्य अतिथि के  स्वागत गीत सांसों की सरगम आप आये शुभ स्वागतम और सरस्वती बंदना मां सरस्वती शारदे की शानदार प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया ।वही महिला मगल दल ,खडकी , खन्नी,नखोलियाना ,देवर , सहित तमाम ग्राम पंचायतों की महिला मगल दलो की महिलाओं ने रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर पहले ही दिन मेले की रौनक बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई ।इस अवसर पर  नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती,ब्यापार मंडल अध्यक्ष एवं थालाबैड वार्ड से जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र  राणा, महाबीर बासकडी, सत्येन्द्र बुटोला,राम प्रसाद सती , मंदोदरी पंत, राजपाल चौधरी, गिरीश किमोठी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सती,मनवर रावत, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेज पोखरी के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी,एस आई दलबीर नेगी,एस आई देवेन्द्र सिंह, एसआई रुकम नेगी,मनीश कण्डारी,फतेराम सती , सत्येन्द्र नेगी, बीरेंद्र सिंह भण्डारी,सतू नेगी  डाक्टर पम्मी नवल,, सत्येन्द्र कण्डारी, डाक्टर दर्शन नेगी, प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष ताजबर राणा, चंद्रप्रकाश कण्डारी,प्रेम सिंह चौधरी,भरत नेगी, हरेंद्र नेगी,विजय प्रसाद सिमलटी, उर्मिला नेगी,कुशमलता गढिया, थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत ,पी सी सी एफ रंजन मिश्रा, अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बी एल शाह, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे , तहसीलदार किशोर रौतेला सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी शिक्षक शिक्षिकाएं और विभागीय अधिकारी और कर्मचारी,नगर पंचायत के पार्षद मौजूद थे।मंच संचालन राजेन्द्र असवाल, रेखा पटवाल राणा,टी पी  सती और भगीरथ भट्ट ने संयुक्त रूप से किया ।

खबर शेयर करें: