पोखरी में प्रमुख पद पर कांग्रेस ने परंपरागत सीट पर जीत हासिल की:

खबर शेयर करें:

पोखरी में प्रमुख पद पर कांग्रेस ने परंपरागत सीट पर जीत हासिल की:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








चमोली:

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में गत दस सालो से प्रमुख पद  पर कांग्रेस पार्टी का प्रमुख काबिज होते आ रहे है, इसबार भी कांग्रेस की ही प्रमुख बनी है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का गृह क्षेत्र है, लेकिन वह प्रमुख बनाने में प्रतिष्ठा नही बचा पाये वही बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने कांग्रेस पार्टी की प्रमुख बनाकर अपनी राजनीति बरकरार रखने में कामयाबी हासिल कर कांग्रेस को मजबूत बनाया है।





                        प्रमुख राजी देवी


कांगेस की राजी देवी को 17 वोट व मीना देवी को 08 वोट पड़े है, राजी देवी ने अपनी प्रतिद्वन्द्वी  भाजपा की मीना रावत को आठ   वोट से पराजित क ब्लाक प्रमुख पद पर जीत हासिल की है।




                           कनिष्ठ उप प्रमुख ऊषादेवी


जेष्ट उप प्रमुख  पद पर ऊषादेवी  को 17 मत व  कनिष्ठ उप प्रमुख  पद पर शिवलाल को भी 17 मत हासिल कर जीत  हासिल की।  मतदान भारी पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। 





                         कनिष्ठ उप प्रमुख शिवलाल 


पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के ही बीच मतदाताओ को लेकर भाजपा कांग्रेस में काफी नोक झोंक हुई। और मतदान से पहले सुबह के समय विनायकधार तिराहे पर भाजपा समर्थको ने कांग्रेस के मतदाताओ की गाड़ियां रोककर नोक-झोंक की ,यही नहीं एक घंटे तक बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला की गाड़ी भी रोकी गयी। पुलिस बड़ी संख्या में मौजूद थी, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के समर्थको के आगे पुलिस नतमस्तक रही।जब काफी जाम लग गया तब पुलिस ने जाम खोल कर यातायात शुरू किया। 


इसके बाद  मतदान केंद्र के बाहर गेट पर तब हंगामा हो गया जब भाजपा के एक व्यक्ति ने कांग्रेस के मतदाता के भाई को थप्पड़ मारा ,कांग्रेस समर्थक एडवोकेट श्रवण सती को  गाली-गलौच व मारपीट की धमकी दी गयी,और  विधायक के ड्राईवर को धक्का मारने की बात पर विधायक बुटोला को इस बात  की भनक लगने पर वे अपने समर्थको के साथ विकास खंड के गेट पर पहुंचे जहां पर पुलिस का जमघट लगा था, 


विधायक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समर्थको  को इतनी अराजकता फैलाने के लिए  पूरी छूट दी गयी थी, कहा कि यदि ऐसा नही था तो विनायकधार में उनकी गाड़ी क्यों रोकी गयी एक घंटे तक,और पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही।  कहा कि एक सदस्य के भाई पर थप्पड़ मारने का क्या औचित्य है, ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस क्यों कार्यवाही नही कर रही है। उन्होने कहा कि वे इस मामले में चुप नही बैठेंगे,और  विधान सभा सत्र में भी इस मामले को उठायेगे। 


 प्रमुख पद पर जीत की घोषणा के बाद कांग्रेस समर्थको ने जुलूस प्रर्दशन व कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,  विधायक लखपत बुटोला जिंदाबाद के नारे लगाकर रंग-गुलाल उड़ाते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

खबर शेयर करें: