उडामांडा-रौता सड़क सुधारीकरण के लिए साढ़े पांच करोड़ का इस्टीमेंट तैयार:

खबर शेयर करें:

 उडामांडा-रौता सड़क सुधारीकरण के लिए  साढ़े पांच करोड़ का इस्टीमेंट तैयार:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



चमोली:

विकास खंड पोखरि में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित उडामांडा -रौता 25किमी0 सड़क  क्षेत्र के दर्जनभर ग्राम पंचायतो को जोड़ने के लिए वर्ष 2009-10 में बनी है।  इसके बाद बीच में हल्का सुधारीकरण  पीएमजीएसवाई ने  किया था। तब से अब तक वर्षात में  आयी आपदा के कारण जगह-जगह चट्टान से मलवा  आने , ब्रिस्टवाल टूटने व पेंटिंग उखड़ने के कारण  सड़क खस्ताहाल स्थिति में  है ।

वाहन चालक जान हथेली पर रखकर यातायात करने को मजबूर है। परन्तु पीएमजीएसवाई ने सड़क रखरखाव पर मुड़कर पीछे नही देखा  तो सड़क  की हालत दिन प्रतिदिन खराब बनते गयी।सड़क अधिकांश जगह पर खतरे को भी न्यौता दे रही है, लेकिन  सबसे खतरनाक जोन गनियालाधार से भेलगढ गधेरे तक बना है । इस बीच विपरीत दिशा से आने वाली गाड़ी मिल गयी तो, एक किमी0 तक पीछे जाना  पड़ेगा। यही नही कईबार यातायात कर रहे लोगो ने स्वयं  सड़क से मलवा हटाकर गाडियां पास करते है।अब यह सड़क  गत वर्ष  2024 में  पीएमजीएसवाई से लोनिवि पोखरी को हस्तांतरण हो गयी है। 

और क्षेत्रीय विधायक लखपत बुटोला के प्रयासो से सड़क सुधारीकरण की आश जगने लगी है। बताया गया कि विधायक ने लोनिवि पोखरी के इंजिनियरो को सड़क की दयनीय स्थिति पर ध्यान आकर्षित करते हुए सुधारीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए । विभाग ने तुरन्त सड़क सुधारीकरण का स्टीमेंट तैयार साढे पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर अधीक्षण अभियंता को भेज दिया  है। और  शासन से धनराशि उपलब्ध होने पर सड़क पर काम शुरू हो जायेगा।

उडामांडा-रौता सड़क पीएमजीएसवाई से गत वर्ष जुलाई 2024 में लोनिवि पोखरी को हस्तांतरण हुई है, जिसके सुधारीकरण के लिए रु05.5.5करोड़  का इस्टीमेट बनाकर अधीक्षण अभियंता को भेज दिया है। धनराशि स्वीकृत होने पर सुधारीकरण का काम करवाया जायेगा। केके सिंह सहायक अभियंता लोनिवि पोखरी।

खबर शेयर करें: