हरेला पर्व: वन विभाग, वन पंचायत सरपंच व महिला मंगल दल ने रोपे 150पौधे:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
विकासखण्ड पोखरी के खन्नी गाँव में गुरुवार को वन विभाग के कर्मचारियों व वन पंचायत सरपंच बीर सिंह रावत तथा गाँव की महिला मंगल दल के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। वनीकरण क्षेत्र में खाली स्थानो पर विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर पोखरी रेंज नागनाथ के वन आरक्षी आशीष उनियाल, माली पृथ्वी सिंह व खन्नी के वन सरपंच की अगुवाई में खन्नी गाँव के ग्रामीणों ने बाँज, तेजपत्ता, देवदार, भमोरे आदि 150 से अधिक वृक्षों का रोपण करते हुए संवर्धन का संकल्प लिया,और हरियाली खुशहाली और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हरेला पर्व को ग्रामीण हर वर्ष बड़े धूम धाम से मनाते हैं।
इस अवसर पर महिला मंगल दल की चैता देवी, सरस्वती देवी, मानसी देवी, विमला देवी, सुमन देवी, सरिता देवी, प्रेमा देवी, अंजना देवी, गौरा देवी, सुभद्रा देवी, मदन नेगी, जयपाल राणा, सतेन्द्र राणा, कुलदीप राणा, निकिता, करिश्मा, शांति, आयुष आदि ने मौजूद रहकर बढ़चढ़ कर भाग लिया।



