हरेला लोक पर्व : पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
पोखरी: उत्तराखंड का लोक पर्व के ऊपर पर पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण को लेकर पोखरी में राजकीय विभागो व शिक्षण संस्थाओ ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनके संवर्धन का संकल्प लिया। तहसील में एसडीएम अबरार अहमद के नेतृत्व में तहसील स्टाफ ने वन विभाग द्वारा वितरित विभिन्न प्रजाति के पौध रोपित किए।
वहीं जीजीआईसी पोखरी में क्लब प्रभारी रेखा पटवाल व प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी रावत के संयुक्त तत्वाधान में उद्यान विभाग द्वारा फलदार कागजी नीबू के पौध हरेला पर्व पर रोपण किए गये। इसी प्रकार वन विभाग ने विभिन्न प्रजाति के पौध विभागो को विवरण कर स्वयं राइका नागनाथ व राइका उडामांडा के समीप पौध रोपे।
राइका उडामांडा में अध्यापको व छात्रो ने पौध रोपित किए। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर पोखरी में अध्यापको व छात्रो ने पौध रोपण किए। पुलिस विभाग में एसओ मनोज सिरोला की अध्यक्षता में पुलिस ने प्रांगण व आसपास पौध लगाये।स्वास्थ्य विभाग, अलकनंदा वन प्रभाग, जल संस्थान, उद्यान विभाग विकास खंड सहित तमाम संस्थाओ व महिला मंगलदलो ने हरेला के अवसर पर पौध रोपण कर पर्यावरण व संस्कृति का संदेश दिया।



