पुलिस ने शराब के नशे में उपद्रव कर रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
पोखरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
गत रात्रि को थाना पोखरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भिकोना में सूरज लाल पुत्र स्वर्गीय श्री बच्चू लाल शराब के नशे में धुत होकर गांव में हंगामा कर शांतिभंग कर
रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रव करने वाले व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु जब बात नही माना तो पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन एवं गांव में
शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर धारा 126/135/170 BNSS के अंतर्गत मेडिकल परीक्षण व अन्य विधिक कार्यवाही के उपरान्त आरोपी को परगना मजिस्ट्रेट के न्यायालय समक्ष पेश किया गया।
थानाध्यक्ष मनोज सिरोला ने कहा कि पुलिस चुनाव आचार संहिता के पालन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अशांति अथवा उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही जारी है।

