तहसील दिवस में एक शिकायत, निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।

खबर शेयर करें:

तहसील दिवस में एक शिकायत,  निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







चमोली,

   धीरे-धीरे तहसील दिवसो का औचित्य समाप्त होने जा रहा है, गत कई तहसील दिवसो में देखने में आ रहा है कि  फरियादी समस्याएं  ले कर नहीं  आ रहे है, या शिकायतो का  समाधान नही हो रहा है। तहसील दिवस में दर्ज  शिकायत अंकित तो की जाती है, और समाधान के लिए संबंधित विभागो को दी जाती है।

परन्तु  आने वाले तहसील दिवस में संबंधित विभागो को यह नही पूछा जाता है, कि पिछली शिकायत/समस्याओ का समाधान हुआ है या नही। इस पर न तो कोई चर्चा होती है, और नही तहसील में ऐसा कोई रिकार्ड होता है। 

  जून माह के प्रथम मंगलवार को उपजिलाधिकारी अबरार अहमद की अध्यक्षता में   आयोजित तहसील   दिवस मे  मात्र एक शिकायत दर्ज हुई  जिसको  मौक़े पर ही जल संस्थान को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। ग्राम पंचायत  काण्डा निवासी  दिगपाल सिंह ने शिकायत दर्ज की कि  उनकी ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत  जब से  हर घर जल, हर घर नल  स्कीम बनी,  और पानी के कनेक्शन दिए गए हैं ।तब से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से नही होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वे प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाकर अपना गुजारा कर रहे हैं । और मवेशियों  के लिए पानी की समस्या बनी है।


 फरियादी अपने गाँव काण्डा में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से करवाने की मांग की।एसडीएम ने और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गम्भीरता से लेकर उनका त्वरित निराकरण करें  इस बारे में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी ।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह विष्ट, तहसीलदार किशोर रौतेला, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर पोखरी रेज के वन क्षेत्राधिकारी बी एल शाह, उप खण्ड शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता धीरेन्द्र भण्डारी,जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा, एस आई प्रशांत विष्ट,  क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पत, आशीष रावत, खाधान निरीक्षक पकज कुमार, पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता विपिन, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अंकित,  सहित तमाम विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे । 


खबर शेयर करें: