विकास खंड सभागार में जल संरक्षण उत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
सारा स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी चमोली एवं विकास खंड अधिकारी दशोली के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत दशोली विकास खंड सभागार में जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जल स्रोतों के संरक्षण, जल के पुनर्भरण और सतत उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है ।
जल उत्सव के दौरान “धारा मेरा – नोला मेरा – गाँव मेरा – प्रयास मेरा” थीम को केंद्र में रखते हुए जल संरक्षण हेतु विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें:पारंपरिक जल स्रोतों जिसमें (धारों, नोलों, गधेरों) को पुनर्जीवित करने जनजागरूकता रैली,विद्यार्थियों द्वारा जल सरंक्षण पर आधारित प्रतियोगिता,जल स्रोतों की स्थिति पर प्रस्तुतियाँ,एवं 'भगीरथ' मोबाइल एप्प का प्रदर्शन और प्रशिक्षण शामिल रहे।
'भगीरथ' मोबाइल एप्प का शुभारम्भ दिनांक 28 मार्च 2025 मुख्य सेवक सदन देहरादून माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया।
सारा जिला सेल की ओर से बताया गया कि जल संरक्षण एक सामूहिक उत्तरदायित्व है और जनभागीदारी से ही हम पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित कर सकते हैं।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी वितरित कर एवं जल शपथ के साथ किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

