नागनाथ में प्रशिक्षण ले रहे एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के राजकीय इंटर कालेज नागनाथ में संचालित शिविर में प्रशिक्षण ले रहे एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत पोखरी के आह्वान पर मिनीस्टेडएम पोखरी के आसपास खाली पड़ी जमीन पर छायादार व फलदार वृक्षो का रोपण किया ,और स्वच्छता अभियान चलाया ,नगर पंचायत की ईओ बीना नेगी ने कहा कि नगर को सुन्दर बनाने के लिए स्वच्छता जरूरी है।
उन्होने नगर के आमजन से स्वच्छता बनाये में सहयोग की अपील की है।यूके वाहनी गोपेश्वर के तत्वाधान में एनसीसी के संचालित शिविर में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रो के विद्यालयो,महाविद्यालय के जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के एनसीसी 520 कैडेट्स ने भाग लिया है। कमान अधिकारी ने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर में एकता व अनुशासन की भावना पैदा करता है।तथा कैडेट्स में देश व देश भक्ति की भावना जागृत होती है। कैडेट्स को ड्रिल मशीन व हथियार चलाने का प्रशिक्षण व सेना इतिहास, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का व्यक्तिगत विकास, मानचित्र का अध्ययन मानव संसाधन, नेतृत्व क्षमता का विकास की जानकारी दी जा रही है। कैम्प में कमान अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी 05,सहायक प्रशासनिक अधिकारी02,जेसीओ 09,एनजीओ 11 है।


