आयुष व यूनानी विभाग के द्वारा देवस्थान में हुआ योग कार्यक्रम:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के तहसील मुख्यालय पर 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चमोली तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० श्रवण कुमार त्रिपाठी एवं ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी पोखरी डॉ० जयदीप चन्द्र आर्य के निर्देशन में योग दिवस का कार्यक्रम यहां देवस्थान ग्राम पंचायत के ओडिटोरियम -पंचायत भवन में किया गया जिसमें योग अनुदेशक पूनम राणा,और अंकित सिंह के द्वारा ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनता को तमाम योगासन भुजंगासन, अलोम-विलोम, भस्रिका, सूर्य नमस्कार, कपालभाती आदि का योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती ,नगर पंचायत पार्षद रामेश्वरी सती, एवं महिला मंगल दल अध्यक्ष कविता सती द्बारा किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती ने कहा कि शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए योगाभ्यास महत्वपूर्ण है।योग करने से शारीरिक व मानसिक रूप से मनुष्य स्वस्थ रहता है, योग ही जीवन में मजबूती के साथ खुशहाली लाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोलते हुए ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी डाक्टर जयदीप चनद्र आर्य ने ग्रामीणों और क्षेत्र की जनता का आहवान किया कि वर्तमान भौतिकवादी युग में निरोग और स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाये । कार्यक्रम में टी पी सती , राकेश सती , डॉ रुधिर कोहली ,फार्मेसी अधिकारी ऋषि अवस्थी , कुसुम सेमवाल नेगी एवम् चण्डी प्रसाद बैंजवाल, वासुदेव प्रसाद जोशी राकेश सिंह सहित तमाम आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारी , कर्मचारी और योग साधक ने प्रतिभाग किया ।

