समर कैम्प के साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया:

खबर शेयर करें:

समर कैम्प के साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





चमोली, 

जनपद चमोली के विकास पोखरी मुख्यालय पर   राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में समर कैम्प के दौरान गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर  पर  छात्रो, शिक्षको व अभिभावको ने मिलकर  विद्यालय परिसर के आसपास खाली पड़ी भूमि पर  शहतूत, बाॅज, पोलम के पौध सहित गुलाब, सूरजमुखी,गेंदा पुष्प आदि  पौध लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विश्व पर्यावरण व पोस्टर प्रयोगिता आयोजित की गयी। इसमें भाग लेने व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को सम्मानित किया।

 एक ओर जून में छुट्टियां पड़ी है। कुछ  तो छुट्दूटियों का आंनद ले रहे है तो दूसरी ओर  समर कैम्प में जुटे लोग छुट्टी का आनंद  लेने के  बजाय  राष्ट्रीय दिवसो में बढ़चढ़कर भाग ले रहे है, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है, और अपने कार्य में भी तत्परता से जुटा रहना भी  प्रशंसनीय है। इस प्रकार  के आदर्श अध्यापक/अध्यापिकाओ को विभाग  द्वारा विशेष श्रेणी  में रखा जाना चाहिए।  कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी रावत व प्रवक्ता रेखा पटवाल राणा सहित छात्र एवं तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: