विश्व पर्यावरण दिवस पर काफल बाटिका का केक काटकर जन्मदिन मनाया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी ने
पर्यावरण दिवस पर पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में स्थित काफल वाटिका के एक वर्ष होने पर केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया। काफल वाटिका स्थापना की उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने भी तारीफ की । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में पिछले वर्ष पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत के नेतृत्व में भूगोल विभाग द्वारा काफल वाटिका बनाई गई थी। काफल वाटिका संयोजक डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि पिछले वर्ष पर्यावरण दिवस पर 50 काफल के वृक्ष लगाए गए थे जिसमें अभी 37 वृक्ष हरे भरे हो गए हैं जो की एक फीट से अधिक लंबे हो गए हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने फोटो एवं वीडियो के माध्यम से काफल वाटिका का निरीक्षण किया और तारीफ की तथा एक अच्छा वीडियो भेजने की बात की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की वाटिका जहां एक ओर सूक्ष्म जलवायु संरक्षण के लिए उपयोगी होगी वहीं फल पट्टी विकास हेतु अुनसरणीय संदेश भी है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर भूगोल विभाग द्वारा काफल वाटिका के एक वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, साथ ही काफल वाटिका में घास की गुड़ाई-निराई भी की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजीव कुमार जुयाल, डॉ नन्द किशोर चमोला, विभागाध्यक्ष डॉ अंजलि रावत, डॉ केवलानंद, डॉ जगजीत सिंह, डॉ अन्सू सिंह, डॉ आरती रावत, डॉ अनुपम रावत सहित महाविद्यालय के तमाम प्राध्यापक कर्मचारी और छात्र छात्राएं मौजूद थे ।


