विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधो के संरक्षण की शपथ ली: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल: चमोली, जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में हिमवंत कविचन्द्र कुंवर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी की स्वीप इकाई ने धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,इस अवसर पर मतदाता शपथ एवं पौधों के संरक्षण की शपथ ली गयी। महाविद्यालय की SVEEP इकाई के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यकम को प्रारंभ करते हुए महाविद्यालय की स्वीप इकाई के नोडल अधिकारी डॉ० जगजीत सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने के इतिहास को बताते हुए इसके पर्यावरण संरक्षरण, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, जैव विविधता का ह्रास , प्लास्टिक प्रदूषण के परिप्रक्ष्य में महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "Beat Plastic Pollution" है जो यह दर्शाता है कि प्लास्टिक का प्रयोग बहुत हानिकारक है। यह हमारी पारिस्थितिकी में शामिल होकर प्रकार मानव शरीर में अनेकों रोगों जैसे कैंसर, हार्मोनल डिसबैलेंस, प्रतिरोधक क्षमता में कमी प्रजज्न संबंधी समस्यायें, दमा आदि को उत्पन्न करने के साथ-साथ अन्य जीव-जन्तुओं के लिए भी अत्यधिक हानिकारक है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार जुयाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रयोग को कम करके, उसको पुनः प्रयोग करके एवं रिसाईकलिंग द्वारा हम इसके दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं। उन्होंने सभी को पैकेट फूड से दूर रहने की सलाह भी दी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली द्वारा दिए गए निर्देशों के कम में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को स्वीप नोडल अधिकारी डॉ० जगजीत सिंह द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया तथा इन पौधों की देखभाल की शपथ भी ली। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ० नन्द किशोर चमोला, डॉ अनिल कुमार, डॉ० अंजलि रावत, डॉ० कीर्ति गिल, डॉ० शशि चौहान, डॉ० किरन चौहान, डॉ० राजेश भट्ट, डॉ० प्रवीण मैठाणी, डॉ० आयुष बर्त्याल, डॉ० केवलानंद, डॉ० अनुपम रावत, श्री विकम कण्डारी, श्रीमति ललिता, श्रीमति सीमा, श्री प्रबल, श्री सतीश चमौला, श्री गुलशन, श्री दीपक, श्री प्रदीप, श्री नवनीत सती. श्री विजय कुमार तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें:

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधो के संरक्षण की शपथ ली:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली,

जनपद चमोली के विकास खंड  पोखरी में हिमवंत कविचन्द्र कुंवर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी  की स्वीप इकाई ने  धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,इस अवसर पर मतदाता शपथ एवं पौधों के संरक्षण की शपथ ली गयी।


    महाविद्यालय की SVEEP इकाई के तत्वाधान में  विश्व पर्यावरण दिवस  पर कार्यकम को  प्रारंभ करते हुए महाविद्यालय की स्वीप इकाई के नोडल अधिकारी डॉ० जगजीत सिंह ने  विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने के इतिहास को बताते हुए इसके पर्यावरण संरक्षरण, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, जैव विविधता का  ह्रास , प्लास्टिक प्रदूषण के परिप्रक्ष्य में महत्व को बताया। 





उन्होंने कहा कि मौजूदा विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "Beat Plastic Pollution" है जो यह दर्शाता है कि प्लास्टिक का  प्रयोग बहुत हानिकारक है। यह हमारी पारिस्थितिकी में शामिल होकर प्रकार मानव शरीर में अनेकों रोगों जैसे कैंसर, हार्मोनल डिसबैलेंस, प्रतिरोधक क्षमता में कमी प्रजज्न संबंधी समस्यायें, दमा आदि को उत्पन्न करने के साथ-साथ अन्य जीव-जन्तुओं के लिए भी अत्यधिक हानिकारक है। 


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार जुयाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रयोग को कम करके, उसको पुनः प्रयोग करके एवं रिसाईकलिंग द्वारा हम इसके दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं। उन्होंने सभी को पैकेट फूड से दूर रहने की सलाह भी दी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली द्वारा दिए गए निर्देशों के कम में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को स्वीप नोडल अधिकारी डॉ० जगजीत सिंह द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। 


इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया तथा इन पौधों की देखभाल की शपथ भी ली।


इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ० नन्द किशोर चमोला, डॉ अनिल कुमार, डॉ० अंजलि रावत, डॉ० कीर्ति गिल, डॉ० शशि चौहान, डॉ० किरन चौहान, डॉ० राजेश भट्ट, डॉ० प्रवीण मैठाणी, डॉ० आयुष बर्त्याल, डॉ० केवलानंद, डॉ० अनुपम रावत, श्री विकम कण्डारी, श्रीमति ललिता, श्रीमति सीमा, श्री प्रबल, श्री सतीश चमौला, श्री गुलशन, श्री दीपक, श्री प्रदीप, श्री नवनीत सती. श्री विजय कुमार तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: