जौरासी-तोणजी सड़क का मामला:
बारह साल से ऑखे पथरा गयी, परन्तु सड़क नही बनी:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
पीएमजीएसवाई के तहत जौरासी-तोणजी सड़क वर्ष 2014-15 में साढ़े नौ किमी0 स्वीकृत हुई थी, जिसका निर्माण कार्य निर्माण एजेन्सी पीएमजीएसवाई निर्माण खंड लोनिवि पोखरी को दिया गया था।
पीएमजीएसवाई ने अपने ठेकेदार को काम दिया, आंशिक विवाद के कारण ठेकेदार ने फस्ट फेज का कार्य केवल 7.3 किमी0 तक ही किया। उसके बाद फेज दो काम। काम वर्ष 2020 में नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन( लि0) (एनपीपीसी) को दिया गया। निर्माण कंपनी के अनुसार फेज वन का काम पूरा न होने से एनपीएस को वर्ष 2022-2023 में काम शुरू करना पड़ा, जिसमें ब्रिस्टवाल, स्कपर, नाली, सोलिंग के बाद पेंटिंग का कार्य है। जिसमें सोलिंग बिछ रही है, अब पेंटिंग होना है। इसके लिए 4 करोड़ 57 लाख की धनराशि स्वीकृत ईहै। 9.5 तक अवशेष सड़क फस्ट फेज 1.2 किमी0 का निर्माण भी एनपीएस को करना है, इसके लिए अलग से धनराशि अवमुक्त होनी है।
बारह साल बीतने के बाद भी सड़क नही बनी, ग्रामीणों की ऑखे सड़क के लिए पथरा गयी है। परन्तु सड़क नही बनी। सड़क निर्माण में लेट लतीफा के चलते तोणजी के आक्रोशित ग्रामीण प्रशासक मुकेश नेगी , भाजपा नेता दिगपाल नेगी , सहकारी बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह नेगी ,हुकम सिंह नेगी ,हयात सिंह बिष्ट ,वन पंचायत सरपंच सुबेदार मातबर सिंह नेगी , माहेश्वरी नेगी, सहित तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि जौरासी- तोणजी सड़क का निर्माण फेज टू का कार्य एवं 1.3 अवशेष सड़क पर घटिया निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच करवाकर सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि इस सड़क का मुद्दा जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी के तहसील दिवसो और क्षेत्र पंचायतों की बैठकों मे भी कई बार उठाया गया है।लेकिन आज तक कोई कार्रवाई न हुई है।
जौरासी-तोणजी सड़क पर 7.5 किमी0 तक फेज टू का काम चल रहा है, जिसके लिए 4 करोड़ 57लाख की धनराशि स्वीकृत है। इस सड़क पर सोलिंग बिछ गयी है, पेंटिंग की तैयारी चल रही है, दो माह के अंतर्गत काम पूरा हो जायेगा। अवशेष फस्ट फेज 1.2 किमी0 का काम भी करना है, इसके लिए अलग से धनराशि अवमुक्त होनी है, जो कि अभी नही मिली है। धनराशि अवमुक्त होने पर शीघ्र काम किया जायेगा।
नरेन्द्र, प्रोजेक्ट मैनेजर नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन लि0

