ओला बृष्टि, बारिश व तेज हवा से फसलो व फलदार पेड़ो को भारी क्षति:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली)
तेज हवाओ के साथ बारिश व ओला बृष्टि ने क्षेत्र में फसलों व फलदार वृक्षो को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। गुरुवार को मौसम विभाग की भविष्य वाणी के अनुसार दिन के दो बजे से आसमान में बादल छाये और चार बजे से तेज हवा के साथ बारिश और ओला बृष्टि जमकर हुई, जिसमें गेंहू,जौ,सरसों व फलदार पेड़ो की टहनियां तक टूट गयी है,प्याज, लहसून व धनियां, बीन की फसल नष्ट हो गयी है, नैल गांव के एडवोकेट व प्रगतिशील काश्तकार ने कहा कि मौसम की मार से लघु किसानो की मेहनत पर पानी फिर गया है, कहा कि चार बजे से पांच बजे तक लगातार तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि ने क्षेत्र के गांव नौली,पाटी-जखमाला,श्रीगढ कलसिर, गुड़म, मसोली,बंगथल,किमोठा,जौरासी,रडुवा,कांडई, गुनियाला, भिकोना,पोखरी,वल्ली सहित मोहनखाल, ताली-कंसारी, ब्राह्मण थालाबैड, खन्नी,सटियाना,गनियाला, हरिशंकर, रौता, पोगठा,सिमलासू, चौण्डी, मज्याडी, सहित आसपास के गांवो में सारी फसलो फलदार पेड़ तथा प्याज, लहसून व धनियां की सफल को भारी नुकसान पहुंचा है।

