*उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना को चयन प्रक्रिया में 103 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में 103 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तीसरी दिन 8 वर्ष से 14 वर्ष (8 से 9, 9 से 10, 10 से 11, 11 से 12, 12 से 13 एवं 13 से 14 वर्ष के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिका अर्थात जनपद चमोली से कुल 150 बालक एवं 150 बालिका खिलाड़ियों को ₹1500.00 (एक हजार पांच सौ) प्रति माह छात्रवृत्ति स्वीकृत की जानी है। जिसमें आज दिनांक 11 अप्रैल, 2025 को बालक और बालिकाओं की 9-10 आयु वर्ग में जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गयी, जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया में 52 बालक एवं 51 बालिका कुल 103 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर लता झिक्वांण, संगीता नेगी, सुनीता कठैत, सीमा पुण्डीर, बबीता, बसन्ती फरस्वाण, रेखा रावत, गोपाल विष्ट, पृथ्वी सिंह रावत, जयदीप झिक्वांण, रघुनाथ बुटोला, हरेन्द्र सिंह कुंवर, बैशाख सिंह, श्री राकेश कुंवर, विक्रम कठैत, बलदेव कुमार, मुकेश आर्य, दिनेश बिष्ट, शैलेन्द्र पंवार, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गोपेश्वर चमोली जयवीर सिंह रावत, रश्मि बिष्ट, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह अनूप सिंह, देवेन्द्र सिंह कठैत, ताजबर सिंह, मोहन लाल, प्रदीप कुमार, कीर्ति लाल, संतोष लाल आदि मौजूद

