पार्किंग न होने से विनायकधार में लगा जाम:
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली)
पार्किंग न होने से नगर पंचायत मुख्यालय विनायकधार में आये दिन घंटो जाम लगना आम बात हो गयी है। सड़क के एक किनारे छोटे वाहन पार्किंग होते है, ट्रैफिक बढ़ने के कारण विनायकधार चौक के कई तीनो सड़को पर आये दिन जाम लगता रहता है, हालांकि विनायकधार में जनता की सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस व होमगार्ड भी बैठे रहते है, परन्तु जब जाम लगता है तो, इनके दर्शन नही होते चालक स्वयं ही जाम खोलने मे लगे रहते है।
पोखरी में बड़े वाहनो की आवाजाही व पार्किंग की कमी के चलते टू ह्विलर व फोर ह्विलर वाहनो को मजबूरन सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में पुलिस की परेशानी बड़ा स्वाभाविक है। शुक्रवार को दिन के 1:30बजे लगा रहा विनायकधार से डामर के नजदीक की सड़क पर जाम। काफी देर तक जाम लगा रहा।


