*चांदनीखाल में सरकारी गल्ला बिक्रेताओ पर गढबड़ी को लेकर जुर्माने की कार्यवाही*

खबर शेयर करें:

*चांदनीखाल में  सरकारी गल्ला बिक्रेताओ पर  गढबड़ी को लेकर जुर्माने की कार्यवाही* 

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी-नागनाथ: 

एसडीएम कमलेश मेहता ने चांदनीखाल में दो  सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानो का औचक निरीक्षण किया, जिसमें एक दुकान बंद पायी गयी तो दूसरी दुकान में राशन वितरण एवं अभिलेखो में  भारी गढबड़ी एवं अनियमितताएं पाये जाने पर दोनो के विरुद्ध जुर्माने से दंडित करने की कार्यवाही की गयी है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान ग्राम डुंगर व रडुवा के ग्रामीणो की सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान चांदनीखाल में है।निरीक्षण के दौरान उनको ग्राम डुंगर के ग्रामीणो की दुकान बंद पायी गयी है। इस  दुकान के बिक्रेता भूपेन्द्र परमार है। मौके पर एसडीएम को स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भूपेन्द्र परमार की दुकान कभी सुबह  कभी शायं  व कभी कई दिनो तक नही खुलती है। जिससे राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओ को राशन लेने में भारी परेशानी होती है।वहीं रडुवा के ग्रामीणो की भी दुकान चांदनीखाल में है जिसका बिक्रेता बृजेंद्र कुमार है,इस दुकान में औचक निरीक्षण के दौरान दुकान खुली मिली ,दुकान में राशन  व अभिलेखो में  भिन्नता  होने से भारी गडबड़ी का मामला सामने आया,  इन दुकानो में सरकारी गल्ले की दुकान के बोर्ड नही लगे है,  रेट लिस्ट  व स्टाक  दर्ज  नही है।जिससे उचित दर की  राशन लेने में राशन कार्ड  धारक उपभोक्ताओ को  जानकारी का अभाव बना रहता  है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान  नियमो के अंतर्गत संचालित नही हो रही है।इस लिए दोनो गल्ला बिक्रेताओ को जुर्माने से दंडित करने की कार्यवाही संस्तुति सहित जिला प्रशासन को भेज दी है।

खबर शेयर करें: