*एक माह से अवरुद्ध पोखरी-हरिशंकर सड़क यातायात के लिए खुली*

खबर शेयर करें:

*एक माह  से अवरुद्ध पोखरी-हरिशंकर सड़क यातायात के लिए खुली*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी-नागनाथ: 

मानसून सत्र के दौरान एक माह पूर्व भारी बारिश व भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त पोखरी- हरिशंकर सड़क काफी मशक्कत के बाद खुल गयी है। बताते चले कि भारी बारिश व भूस्खलन के कारण जमीन धंसने व चट्टान टूटने से सड़क व पुस्ता  जमीदोज हो गया था, उसके बाद भी  भूस्खलन के कारण ग्राम खन्नी के ग्रामीणो की कृषि भूमि भी धंसते-धंसते सड़क से नीचे पहुंच गयी । सड़क टूटने से क्षेत्र के लोगो को  आठ  किमी0 के  बजाय 25 किमी0 की दूरी तय करते, हुए सिनांऊ-उडामांडा होते हुए पोखरी मुख्यालय आवश्यक कार्य के लिए आना पड़ा है। लगातार जनता व जनप्रतिनिधियों के दबाव के चलते लोनिवि पोखरी ने अस्थाई व्यवस्था करने के लिए डोजर लगाकर सड़क खोलने का प्रयास किया  है। और आज- कल में सड़क खोल कर   यातायात संचालित  हो गया है।  लोनिवि के सहायक अभियन्ता केके सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से  पुस्ता निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाकर सर्किल आफिस को भेज दिया है, जो शासन में जायेगा, और धनराशि स्वीकृत उपरान्त काम शुरू होगा। उन्होने उम्मीद जताई कि फिलहाल सड़क पर  वाहनो के आने-जाने के लिए  सड़क खोल दी गयी है।

खबर शेयर करें: