*भुगतान न होने पर ठेकेदारो ने नगर-पंचायत कार्यालय पर ताला बंदी कर धरना शुरू किया*

खबर शेयर करें:

*भुगतान न होने पर ठेकेदारो ने नगर-पंचायत कार्यालय पर ताला बंदी कर धरना शुरू किया* 

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली) 

नगर पंचायत पोखरी के ठेकेदारो ने लंबे समय से भुगतान न होने पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरूवार को नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कर कार्यालय परिसर में ही क्रमिक धरने पर पर बैठ गये है। ठेकेदार  संगठन का कहना है कि मुख्य मंत्री घोषणा के तहत किए गये विकास योजनाओ के कार्यो का भुगतान लंबे समय से नही हुआ है, जिससे ठेकेदारो और उनके साथ लगे मजदूर तथा सामाग्री सप्लायर आर्थिक संकट से जूझ रहे है। उन्होंने कहा कि काफी लंबा इंतजार करने के बाद भी जब भुगतान नही हुआ तो संगठन ने  गत माह 29 अगस्त को अवशेष भुगतान हेतु एसडीएम के माध्यम से मुख्य मंत्री को ज्ञापन दिया था कोई कार्रवाई  न होने पर  उन्होने कार्यालय पर ताला बंदी करते हुए क्रमिक धरने पर बैठ गये है।  कार्यालय कर्मी अपने-अपने आफिस  के बजाय अब कार्यालय की छत में बैठे है। ठेकेदार संगठन का कहना है कि  धरना तबतक जारी रहेगा जब तक भुगतान नही हो जाता है या नगर-पंचायत भुगतान करने का लिखित आश्वासन नही देता है।धरने पर ठेकेदार मंदीश कंडारी, महिधर पंत, पूरणसिंह नेगी,संजय सिंह, कुन्दी लाल,उमेद सिंह, जितेंद्र प्रसाद सती,रोशन लाल, देवेन्द्र प्रकाश रावत, हर्षवर्धन चौहान, वेद प्रकाश सती,जगदीश सिंह, राजेंद्र पंत, कुंवर सिंह, महेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, अब्बल सिंह, रणजीत सिंह बर्त्वाल, रघुनन्दन सिंह   धरने पर बैठे है।

खबर शेयर करें: