*मजदूरों का सत्यापन न कराने पर थाना पोखरी पुलिस ने मकान मालिक/ठेकेदार का किया 5000/- रू0 का नकद चालान।*

खबर शेयर करें:

*मजदूरों का सत्यापन न कराने पर थाना पोखरी पुलिस ने मकान मालिक/ठेकेदार का किया 5000/- रू0 का नकद चालान।*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली)

पोखरी पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मजदूरों/बाहरी व्यक्तियों/फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/किरायेदारों के शत-प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है तथा सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आरजीबी कंस्ट्रक्शन

 कम्पनी में कार्यरत मजदूरों के ठेकेदार *श्री जगदीश चंद्र पंत* द्वारा सत्यापन न कराए जाने पर *थानाध्यक्ष पोखरी श्री विनोद चौरसिया* द्वारा ठेकेदार जगदीश चंद्र पंत द्वारा सत्यापन। न कराए जाने पर 83 पुलिस अधिनियम में 5000 रूपये का नगद चालान किया गया 

इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन पारदर्शिता और सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर है। सत्यापन प्रक्रिया का उद्देश्य न केवल क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाना है, बल्कि अपराधों पर लगाम लगाना और अन्याय का सामना कर रहे मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना भी है। पुलिस ने सभी मकान मालिकों और किरायेदारों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर सत्यापन करवाएँ, ताकि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम की जा सके। इस संदर्भ में, थानाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी भी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम न केवल मजदूरों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने में मददगार सिद्ध होगी।

खबर शेयर करें: