*पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क पर देवस्थान के पास पहाड़ी से मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी नागनाथ:
पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क देवस्थान के पास चट्टान टूटने से एक सप्ताह से यातायात अवरुद्ध चल रहा है, जिस वजह यहां पर स्थानीय लोगो व कर्णप्रयाग से आने वाले यात्रियों को एक किमी0 की चढ़ाई चढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। यही नही गर्भवती महिलाओ व सीरियस बीमार लोगो को सीएचसी पोखरी से रेफर करने के बाद सड़क अवरुद्ध होने के कारण कर्णप्रयाग के बजाय श्रीनगर जाना पड़ रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता के के सिंह ने बताया कि सड़क खुलवाने के लिए लगातार प्रयासरत है , कभी जैसे ही यातायात शुरू हो रहा है तो फिर से पहाड़ी से मलवा आजा रहा है। पहाड़ी से बार-बार मलवा आने से सड़क अवरुद्ध हो जा रही है। सिंह ने बताया कि आज दो बुलडोजर लगाकर चट्टान तोड़ दिया है,केवल रेमंड बना है, छोटी गाडियां किसी-किसी समय आ जा रही है, और सड़क खोलने का काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि यदि मौसम ने साथ दिया और अवरुद्ध पहाड़ी से मलवा गिरने का सिल-सिला थम जाता है तो कल तक तक सड़क पूरी तरह खुल जायेगी। और यातायात शुरू हो जायेगा।बताते चले कि आरजीबी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क चौड़ीकरण व डामरीकरण दो वर्षो से चल रहा है, परन्तु सड़क सुधारीकरण के बजाय सड़क खस्ताहाल बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ती मीना रावत ने कहा है कि पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जेसीबी मशीन लगाकर ऊपर की साइड कटिंग की गयी ,लेकिन ब्रिस्टवाल नही लगाई, जिसके कारण आज इस सड़क की दुर्दशा बनी है। और स्थानो पर ऊपर से सड़क पर मलवा आ रहा है। कहा इस सड़क की अनियमितताओ पर जनप्रतिनिथयों व प्रशासनिक अधिकारियों के मुंह क्यों बंद है, समझ से परे है। कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए कई लोग गर्दन उठाकर बैण्डर व शोसल मीडिया पर दावेदारी की ताल ठोक रहे है, लेकिन पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क की दुर्दशा पर आंदोलन के लिए कोई आगे नही आ रहे है।

