*महिला समूह के सात दिवसीय प्रशिक्षण समापन पर एसडीएम ने प्रशस्ति-पत्र दिए*

खबर शेयर करें:
*महिला समूह के सात दिवसीय प्रशिक्षण समापन पर  एसडीएम ने प्रशस्ति-पत्र दिए*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




 
पोखरी-नागनाथ:
दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डेएनयूएल) के सौजन्य  से नगर पंचायत पोखरी के रैन बसेरा में  रविवार  को हिमालयन क्राफ्ट आजीविका स्वयं सहायता समूह  चम्पापत की मास्टर टेनरों द्वारा  दिया गया महिला समूह के प्रशिक्षण समापन अवसर पर एसडीएम कमलेश मेहता ने कहा कि उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओ का स्वरोजगार का साधन है।उन्होने कहा कि जबतक महिलाओ में कार्य करने की क्षमता है, तबतक समूह के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बने और विकसित भारत  बनाने में सहयोग करे। उन्होने कहा कि चम्पावत का समूह तैयार किया गया उत्पादन विदेशो में बेच कर विदेशी मुद्रा कमा रहे है। प्रशिक्षण अवसर पर तैयार की गयी ऊन की सामग्री मोजा,टोपी,राखी, गुडिया,हाथी,तरबूज आदि सामाग्री की सराहना की। जाला चमोली के समूह  सिटी मैनेजर सुरेन्द्र पंवार  ने  विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यहां देवस्थान में जूस बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हे ने कहा उनकी आगामी योजना है कि मंडियों से सब्जी खरीद कर समूह के माध्यम से बेची जायेगी।और स्थानीय उत्पादन को यहां मंडियों में ले जाकर बेचा जायेगा। उन्होने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समूह  से कहा कि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है, उन्हें व्यवसाय के अनुसार श्रृण की धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। अंत में  एसडीएम ने 25 प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली समूह की महिलाओ को प्रशस्ति-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर रमेश चौधरी,सरोजनी भंडारी,माहेश्वरी देवी,एकादशी चौधरी सहित समूह की महिलाएं मौजूद थी। संचालन दमयन्ती थपलियाल ने किया।
खबर शेयर करें: