महाशिवरात्रि का पर्व : नौली-धोतीधार सड़क निर्माण को लेकर जबरदस्त जुलूस-प्रर्दशन :

खबर शेयर करें:

महाशिवरात्रि का पर्व : 

नौली-धोतीधार सड़क निर्माण को लेकर जबरदस्त जुलूस-प्रर्दशन :

 पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी/चमोली: 

   जहां एक ओर पूरे देश  में महाशिवरात्रि का महापर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा था, वही  27 दिन से पोखरी -प्रखंड के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण नौली-धोतीधार   सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे है। आन्दोलनकारियो ने शुक्रवार  को 27 वें दिन पारंपरिक भेष-भूषा के साथ 40गांवो के जनप्रतिनिथियो व ग्रामीण महिला-पुरुषो ने जबरदस्त जुलूस- प्रर्दशन कर नारेबाजी करते हुए सरकार को चेताया। विनायकधार से गोल मार्केट पर आए, यहां पर एक सभा की गयी है, सड़क संघर्ष  समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा ने कहा कि 1977-78 में अविभाजित उत्तर-प्रदेश सरकार  में तत्कालीन वन निगम के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भंडारी हापला- नौली-धोतीधार 22किमी0सडक को स्वीकृत करवाया था। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में तत्कालीन राज्य मंत्री मेजर जनरल भुवनचंद खण्डूरी ने हापला मे शिलान्यास किया। इसमे से केवल 12किमी0 सड़क हापला से नौली तक निर्माण हुआ है। और नौली से धोतीधार 10 किमी0 सड़क निर्माण करना सरकार भूल जैसे गयी है तो, कहा कि सरकार को जगाने के लिए प्रखंड पोखरी के 40गांवो के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण आन्दोलन व धरने पर बैठे है।और 27 दिन से   नौली-धोतीधार 10किमी0 सड़क की मांग की जा रही है।  कहा कि सरकार की अनसुनी के कारण विशाल जुलूस-प्रर्दशन  करना पडा।  निवर्तमान नगर-पंचायत अध्यक्ष  लक्ष्मीप्रसाद पंत ने कहा कि पर्यटन व तीर्थाटन की दृष्टि से नौली-धोतीधार सड़क महत्व पूर्ण है, इस सड़क स्वीकृति के लिए मुख्य मंत्री से भी संपर्क किया जायेगा। एडवोकेट देवेन्द्र राणा ने कहा जब तक सड़क की मांग स्वीकृति नही होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर  पर क्षेत्र पंचायत सदस्य/एडवोकेट राधा रानी,क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी,रमेश चौधरी,देवेन्द्र नेगी,विक्रम सिंह नेगी,राजबवर सिंह, गोपाल रमोला,लता बर्त्वाल, रामेश्वरी पंत,ललित मिश्रा,प्रदीप बर्त्वाल, संजू रमोला,नवीन राणा,मुकेश नेगी सहित  कई जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।

खबर शेयर करें: