ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना 16वें दिन भी जारी रहा:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी /चमोली:
चार सूत्रीय मांगों को लेकर विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्तियो और सहायिकाओं का तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना आज 16 वे दिन भी जारी रहा । न्यूनतम वेतन अठारह हजार रुपये मासिक किया जाय , पन्द्रह वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर मानदेय बढ़ाया जाय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्त होने पर दो लाख देने का प्रावधान , समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को गोल्डन कार्ड का लाभ दिए जाने सहित सहित तमाम मांगों को लेकर आंगनवाडी कार्यकर्तियो और सहायिकाओं का तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना आज 16 वे दिन भी जारी रहा , वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका क्रमिक धरना जारी रहेगा जरुरत पड़ने पर आन्दोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।। वहीं क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रीती भण्डारी ने भी धरना स्थल पर जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अपना समर्थन दिया और कहा कि इनकी मांगे जाते हैं । सरकार तत्काल इनकी मांगों को पूरा करने के लिए शासनादेश जारी करे । आज 16वे दिन क्रमिक धरने पर बैठने वालों में ब्लाक अध्यक्ष सरोजनी नेगी जयन्ती चमोला, कुंवरी देवी,बीना देवी, अनीता देवी, शकुन्तला देवी, ललिता देवी,सुशीला देवी,दीपा देवी,मंजू देवी,सीमा देवी, शान्ति ,कुसुमा देवी कश्मीरा नेगी,,मनोरमा देवी मंजू देवी दीपा देवी,सुनदेई देवी, जयंती राणा, कुंती देवी, नीलम देवी, शान्ति परमार, संगीता भंडारी,सरोज किमोठी , अभिलाशा किमोठी संतोषी नेगी, ऊषा देवी मीना भंडारी, सुशीला, अनिता देवी ,गोदामबरी देवी ,लक्ष्मी देवी राणा , गीता नेगी सरोज रेखा विजया कमला बीनाविक्रमा शान्ति कविता सुनीता गुड़डी राजेश्वरी ,
सरोजनी नेगी सरोज खत्री रेखा विक्रमा अनीता भवानी कल्पेथ्वरी भारती शान्ति कविता कुन्ती सुलोचना ,आरती देवी अरुणा देवी ,कमला देवी , सरोजनी वर्तवाल जयन्ती राधा सुशीला सहित तमाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थीं । फोटो सलंग्न

