महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस शिविर पुरस्कार के साथ संपन्न हुआ।:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी /चमोली:
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के छात्र छात्राओं का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ सम्पन्न हो गया। एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में स्वयम सेवी छात्र छात्राओं द्वारा गांव की गली मुहल्लो में गांव में साफ सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणो को स्वच्छता के प्रति जागरुकता किया, शिविर के दौरान वृक्षारोपण कर गांव की वन पंचायत भूमि पर पेड़ लगाये गये । और पेयजल स्रोतो की सफाई की गयी ।मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक कर उन्हें मतदान की शपथ दिलाई गई,।
नुक्कड़ नाटक कार्यक्रमो के साथ बौद्धिक सत्रो का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य डा, संजीव कुमार जुयाल ने कहा कि स्वयंसेवी छात्र छात्राओं में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। तभी वे एक भावी सफल नागरिक बन सकते है ।
वही डा, नन्द किशोर चमोला ने छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति एवं मतदान हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम अधिकारी डा, आरती रावत ने कहा कि इन सात दिनों में छात्र छात्राओं को राष्ट्र, प्रदेश, स्थानीय,सेवा भाव के लिए जागरूक किया गया । समापन अवसर पर स्वयमसेवी छात्र छात्राओं द्वारा शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी गयी।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा, आरती रावत,पीटीए अध्यक्ष रमेश चौधरी,ग्राम प्रधान अंशु देवी, समाज सेवी आनन्द राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष शकुन्तला देवी,प्रकाश जोशी,डा, रामानंद उनियाल,डा प्रवीण मैठाणी,डा आयुष बर्त्वाल,डा ,राजेश भट्ट,विजय कुमार, सतीश चमोला, विजयपाल डुंगरियाल, सहित तमाम ग्रामीण महाविद्यालय के, प्राध्यापक, कर्मचारी और स्वयंसेवी छात्र छात्राएं मौजूद थे । फोटो संलग्न




