अनुश्रवण समिति के दर्जाधारी मंत्री ने सड़क आन्दोलनकारियों से की भेंट:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी/चमोली:
क्षेत्र में आये सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण समिति के दर्जा धारी राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने नौली -धोती धार सड़क की मांग को लेकर 26 दिनो से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में क्रमिक धरने पर बैठे हुए चन्द्रशिला पट्टी के ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की, इस अवसर पर आन्दोलनकारियों ने उन्हें सड़क की मांग का ज्ञापन सौंपा । भट्ट ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग का ज्ञापन शासन को प्रेषित किया जायेगा।वहीं सड़क आन्दोलन संघर्ष समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा ने कहा कि धरने के 26 वें दिन भी सरकार ने सड़क स्वीकृत की कार्यवाही नही की है। हालाँकि विधायक राजेंद्र भंडारी ने बीते दिनो विधान सभा सत्र में नौली-धोतीधार सड़क का मुद्दा उठाया। और उसके बाद लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने भी उनके ज्ञापन पर कार्यवाही करने भरोषा दिलाया। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के ऑख व कान खोलने के लिए 08मार्च को बृहद रैली निकाली जेयेगी। यदि उसके बाद भी सड़क की स्वीकृति नही मिली तो उसके बाद चालीस ग्राम पंचायतो की जनता लोक सभा चुनाव में मतदान का विरोध करेगी।

