सेरा-मालकोटी के ग्रामीणो ने रोड नही तो वोट नही, मुख्य मंत्री व एसडीएम को दिया ज्ञापन:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी/ चमोली:
लोक सभा चुनाव के लिए आचार संहिता की तिथि नजदीक आने के बाद भी सड़को की मांग जोर पकड़ने लगी है। जहां चौतीस दिन से नौली-धोतीधार सड़क की मांग के लिए धरना जारी है, वही रौता-सेरा मालकोटी पांच किलोमीटर सड़क स्वीकृत होने के बाद भी आज तक निर्माण शुरू नही हो पाया तो ग्रामीणो के आक्रोश देखते हुए ग्राम प्रधान भरत सिंह नेगी ने मुख्य मंत्री व एसडीएम को ज्ञापन भेजा गया है, जिसमे स्पष्ट कहा गया है कि रोड नही तो वोट नही।ज्ञापन मे यह भी कहा गया है, सेरा- मालकोटी की जनता ने पूर्व मे भी लोक सभा चुनाव का बहिष्कार किया था। फिर करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की बुद्धवार को गोपेश्वर मे आयोजित सभा मे राज्य सभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने नौली-धोतीधार सड़क की घोषणा की गयी है। कहा कि जिसका शासनादेश दो एक दिन मेंजारी हो जायेगा, साथ ही सभी सड़को के निर्माण का वायदा भी किया है। इसी बात को सीएम ने भी दोहराया। सेरा-मालकोटी के लोग आज भी सडक न होने से पांच किलोमीटर की खड़ी चढाई नापते है, और बीमार लोगो को डंडी कंडी से सड़क मार्ग तक पहुंचाया जाता है। सड़क के अभाव मे लोग नाते रिस्ते करने को भी तैयार नही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय सिन्हा ने बताया कि रौता-मालकोटी सड़क शासन मे लंबित है, धनराशि प्राप्त होते ही काम शुरू हो जायेगा।
एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि उन्होने सेरा-मालकोटी के ज्ञापन पर लोनिवि पोखरी को कार्यवाही करने के आदेश दिया है।

